Nalanda university history in hindi
नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास – Nalanda university history in hindi बिहार राज्य की राजधानी पटना से 88 किमी तथा बिहार के प्रमुख तीर्थ स्थान राजगीर से 13 किमी की दूरी पर बड़ा गांव के पास प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर स्थित है। आज से लगभग ढाई हजार साल पहले एशिया में तीन विश्वविद्यालय थे। तक्षशिला, विक्रमशिला, नालंदा। पाकिस्तान बनने पर तक्षशिला विश्वविद्यालय पाकिस्तान में चला गया तथा विक्रमशिला और नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर खुदाई करने पर बिहार में मिले। विक्रमशिला बिहार के भागलपुर जिलें में है। और नालंदा विश्वविद्यालय नालंदा जिले में पाया गया इसी के नाम पर नालंदा जिले का नाम है। आज के समय यह खंडहर काफी प्रसिद्ध है। देश विदेश के कोने कोने से पर्यटक और इतिहास में रूची रखने वाले सैलानी यहां आते रहते है। कुल मिलाकर आज के समय यह बिहार राज्य का प्रमुख आकर्षण है। प्राचीन काल में नालंदा में बौद्ध विश्वविद्यालय था, और एशिया में सबसे बड़ा स्नातकोत्तर शिक्षा का केन्द्र था। पांचवीं शताब्दी के आरम्भ से 700 वर्ष तक यहां बौद्ध धर्म दर्शन तथा अन्य वि...